Mission 2022: साइकिल यात्रा ने भरा प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश -Ripe News-

Vishal Dubey
0
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. जनेश्वर मिश्र की जन्मतिथि पर साइकिल यात्रा निकालने के बाद प्रयागराज में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। अब वे 2022 के विधानसभा चुनाव में जी के लिए अगली रणनीति बनाने में लगे हैं। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी भी आपस में विचार-विमर्श कर रहे हैं। ताकि जल्द ही कोई दूसरा आयोजन किया जा सके। वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को और मजबूत बनाने के साथ ही अधिक से अधिक सीट पर विजयश्री हासिल करने के लिए अभी से पूरा जोर लगाया जा रहा है।

भाजपा पर साध रहे निशाना

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार गांव-गांव, गली-गली का भ्रमण कर रहे हैं। वे लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। भाजपा सरकार को जनविरोधी बताते हुए सपा की उपलब्धियों का बखान कर रहे हैं। कह रहे हैं कि जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो जनता के हित में तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई गईं। इसका लाभ भी जनता को मिला। लेकिन जब से प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, तब से सपा की सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top