ATS के बाद चौंकी खुफिया विभाग की टीम, म्यांमार और बांग्लादेश की महिलाओं को विदेशों में बेचने वाले गिरोह से निकला छह ठेकेदारों का कनेक्शन -Ripe News-

Vishal Dubey
0
सोमवार को लखनऊ के आतंकवाद निरोधक दस्ता ने जिन दाे बांग्लादेशियों को रहबर मीट फैक्ट्री से गिरफ्तार किया, वे असमिया व बंगाली भाषा बोलते थे। किसी को शक न हो इसलिए स्थानीय लोगों से बेहद कम बात करते और हिंदी सीखने की जुगत कर रहे थे। जांच में जुटी खुफिया टीमों को ऐसी कई जानकारियां मिली हैं। वह भी पता चला कि इन दोनों बांग्लादेशियों को दाे ठेकेदार लेकर आए थे। उन ठेकेदारों के चार अन्य भाई भी मीट फैक्ट्रियों में मजदूर उपलब्ध कराते हैं। उन चारों ने अब तक कितने लोगों को फैक्ट्रियों में नौकरी दिलाई, उन लोगों को कहाँ से लाया गया, इसकी जांच भी हो रही है।

म्यांमार व बांग्लादेश से मानव तस्करी व घुसपैठ मामले में एटीएस ने बांग्लादेशी नागरिक अब्दुल शकूर, आले मियों को गिरफ्तार किया था। स्थानीय रहबर मीट फैक्ट्री में दो महीने से मजदूरी करने वाले ये युवक इससे पहले अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में काम करते थे। बाद में नवाद शेखान व नकटिया में रहने वाले ठेकेदार दोनों को यहां ले आए। जांच में जुटी खुफिया टीमों को सुराग मिले हैं कि दोनों ठेकेदारों के चार भाई भी फैक्ट्रियों में मजदूर भेजते हैं। आशंका जताई जा रही कि रोहिंग्या, बांग्लादेशी घुसपैठ कराने वाले कुछ लोगों से इनके संपर्क हो सकते हैं। इससे घुसपैठियों को आसान ठिकाना उपलब्ध कराया जा रहा और फैक्ट्रियों में मजदूर उपलब्ध कराकर कमीशन भी लिया जा रहा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top