Gold and Silver Rate: चांदी तो 70 हजारी लेकिन सोना नहीं पहुंच सका 50 हजार के करीब -Ripe News-

Vishal Dubey
0
इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में प्रतिदिन उतार-चढ़ाव का सिलसिला बना हुआ था। लेकिन, एक दिन भी चांदी न 70 हजारी हो सकी और न ही सोना 50 हजारी का आंकड़ा छू सका। सोने और चांदी के रेट इन आंकड़ों के नीचे ही रहे। हालांकि, शुक्रवार को सोने का रेट इस सप्ताह के न्यूनतम दाम पर जरूर पहुंच गया था। इधर शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी है। कल यानी सोमवार को फिर सोने और चांदी की कीमतों में कमी होने के आसार हैं।
लगन और त्योहार नहीं इसलिए सोना है मंदा

सोमवार को सोने का रेट 49500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 70 हजार रुपये किलो था। मंगलवार को सोने का रेट 49400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 69200 रुपये किलो हो गया था। बुधवार को सोने का रेट 49400 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 69600 रुपये किलो रही। बुधवार को सोने का रेट 49400 और चांदी का दाम 69600 रुपये किलो था। गुरुवार को सोने का रेट 49500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 69600 रुपये किलो था। शुक्रवार को सोने का रेट 48700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का दाम 68600 रुपये किलो रहा। प्रयाग सराफा व्यापार मंडल के अध्यक्ष कुलदीप सोनी का कहना है कि सहालग अथवा त्योहार न होने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में ज्यादा उछाल नहीं है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top