रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास तथा भूमि पूजन का एक वर्ष पूरा होने पर यहां पर भव्य आयोजन होगा। गोरखनाथ मठ के महंत योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या में यजमान की भूमिका में रहेंगे।
अयोध्या में बीते वर्ष पांच अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन तथा शिलान्यास के एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को अयोध्या पहुंचे हैं। वह निर्धारित कार्यक्रम से 45 मिनट पहले ही रामनगरी पहुंच गए। हैलीपेड पर उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में तीन घंटा रहेंगे। इस दौरान संतों से भेट भी होगी। इसके साथ ही रामलला का दर्शन तथा पूजन भी होगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच अगस्त को भव्य राम मंदिर के भूमि पूजन की वर्षगांठ पर अयोध्या में रहेंगे। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर भूमि पूजन की एक वर्ष पूर्ण होने पर विशेष आयोजन की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी यजमान की भूमिका में होंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख संत-महंतों भी शामिल होंगे। वह यहां पर अन्न महोत्सव के अतिरिक्त राम जन्म भूमि जाएंगे, जहां निर्माण कार्यों का जायजा लेंगे। रामलला का दर्शन पूजन भी करेंगे। वह इस दौरान मंदिर परिसर में रखे गए राम मंदिर के नए माडल की पूजा करेंगे।
