सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने किया आयुष विश्वविद्यालय की भूमि का निरीक्षण, शीघ्र होगा शिलान्यास -Ripe News-

Vishal Dubey
0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भटहट के पास पिपरी व तरकुलवा गांव में चिह्नित आयुष विश्वविद्यालय की भूमि पर पहुंचे। विश्वविद्यालय का भूमि पूजन व शिलान्यास 28 अगस्त को राष्ट्रपति के हाथों होना है। उन्होंने तैयारियों के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिलान्यास के पूर्व हेलिपैड व रास्ते पूरी तरह ठीक कर लिए जाएं। इसमें किसी तरह की कमी न रहने पाए। अधिकारियों ने उन्हें विश्वविद्यालय का लेआउट दिखाया और गेट, कालेज, ओपीडी ब्लाक कहां स्थित होगा, इसकी जानकारी दी। हेलिपैड पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री जनार्दन तिवारी को निर्देश दिया कि शिलान्यास कार्यक्रम की सूचना आम जन तक पहुंचाई जाय। इसके लिए बैठकें आयोजित की जाएं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम जन की सहभागिता जरूरी है। इस अवसर पर पिपराइच के विधायक महेन्द्र पाल सिंह भी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top