BJP Leader News : बरेली में भाजपा नेत्री की गाड़ी घेरी ताे कालोनी से लेकर थाने तक हुआ हंगामा, जानिए वजह -Ripe News-

Vishal Dubey
0
सीबीगंज क्षेत्र की एक पाश कालोनी के गेट पर जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेत्री को रोके जाने के बाद जबरदस्त हंगामा हो गया। हंगामा कालोनी से लेकर थाने तक जा पहुंचा। दर्जनों की संख्या में लोग रात ही थाने पर इकट्ठा हो गए। पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत पुलिस से की है।

पूरा मामला रामपुर रोड की कैंफर स्टेट कालोनी का है। कालोनी में जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेत्री तेजस्वरी सिंह का वहा मकान है। बुधवार रात फतेहगंज पश्चिमी से एक कार्यक्रम में शिरकत कर तेजस्वरी सिंह अपनी गाड़ी से घर की ओर लौट रही थी। भाजपा नेत्री का आरोप है कि इसी दौरान कालोनी के गेट पर उनकी गाड़ी रोक ली गई और जबरदस्ती गेट पास (स्टीकर) चिपकाने के नाम पर दो हजार रुपये की मांग की गई।

जब भाजपा नेत्री ने पैसे देने से मना कर दिया तो वहां मौजूद 20-25 लोगों ने उनकी गाड़ी घेर ली और अभद्रता करने लगे। इसी दौरान उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस आधा दर्जन युवकों को उठा कर थाने ले आई। वहीं दूसरी तरफ कालोनी वासियों का आरोप है कि भाजपा नेत्री तेजस्वरी सिंह ने गेट पर तैनात गार्डों के साथ अभद्रता व गाली गलौज की।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top