टोक्यो ओलिंपिक गेम्स में हाकी खिलाड़ियों और पहलवानों के दमदार प्रदर्शन से मिले पदक ने देश का जोश बढ़ा दिया है। गुरुवार कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में बधाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थिति समाजसेवी, पूर्व खिलाड़ी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व स्टेडियम में प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ी व कोच ने पदक विजेताओं के साथ ही एक-दूसरे को बधाई दी। सभी ने शुक्रवार को कांस्य पदक के लिए खेलने मैदान में उतर रही महिला हाकी टीम और पैदल चाल खिलाड़ी प्रियंका गोस्वामी के लिए जीत की प्रार्थना की। हाकी कोच सुनील चौधरी, जिला एथलेटिक संघ के कोच गौरव त्यागी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किरन बालियान, क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे।
