AGRA Unlock Update: आगरा में कोरोना वायरस का एक नया केस तो एक हुआ ठीक -Ripe News-

Vishal Dubey
0
ताजनगरी में कोरोना वायरस संक्रमण का एक नया केस आया तो एक ही पुराना संक्रमित ठीक हुआ है, इससे एक्टिव केसों की संख्‍या में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। गुरुवार को नया केस रिपोर्ट हुआ, इससे पहले बुधवार का दिन राहत भरा रहा था, कोई भी नया केस सामने नहीं आया था। हालांकि हालात सामान्‍य होने के साथ ही लापरवाही भी बढ़ती जा रही है। बाजारों में लोग मास्‍क ही नहीं लगा रहे, सेनेटाइजेशन और शारीरिक दूरी का पालन करना तो दूर की कौड़ी साबित हो रहा है। आगरा में अब तक कुल संक्रमित 25729 हो चुके हैं। एक्टिव केस सात रह गए हैं। सरकारी आंकड़ों में मृतक संख्‍या 458 पर आ चुकी है। आगरा में अब तक कुल 25264 लोग स्‍वस्‍थ भी हो चुके हैं। गुरुवार तक 1416943 लोगों के टेस्‍ट हो चुके हैं। बुधवार तक 1411019 लोगों की जांच हो चुकी थी। ठीक होने की दर 98.19 फीसद पर आ चुकी है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top