दुबई में 30 लाख का पैकेज छोड़ गांव के बदलाव में जुटे विकास -Ripe News-

Vishal Dubey
0
विकास कुमार का गांव की माटी से लगाव वाकई काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने अपने गांव शेरपुर की बदहाली देखी तो गांव के लिए कुछ करने का संकल्प लिया। दुबई में 30 लाख रुपये सालाना की नौकरी छोड़कर चुनाव लड़ा और ग्राम प्रधान बन गए। अब विकास के जरिए गांव को स्मार्ट विलेज बनाने की जद्दोजहद में जुटे हैं।

35 वर्षीय विकास कुमार बीएससी आइटी तथा फाइनेंस एंड मार्केटिग में एमबीए हैं। साल 2010 में इलेक्ट्रोमैकेनिकल कांट्रेक्टर्स के क्षेत्र में काम करने वाली दुबई की कंपनी में 30 लाख रुपये सालाना वेतन पर असिस्टेंट मैनेजर नियुक्त हुए। छह माह ओमान में ट्रेनिग के बाद एक साल आस्ट्रेलिया में काम किया। फिर उनका तबादला दुबई हुआ। वह बेटी, बेटे और पत्नी के साथ अपनी दुनिया में व्यस्त थे। पिता बिजेंद्र सिंह यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top