करीबी और रिश्तेदारों पर शक, कई से पूछताछ -Ripe News-

Vishal Dubey
0
खेत पर गए किसान की हत्या के मामले में पुलिस को करीबी और रिश्तेदारों पर शक है। इस आधार पर कई लोगों से पूछताछ चल रही है। साथ ही सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। उधर, गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

जानी थाना क्षेत्र के टीकरी निवासी किसान परविद्र की बुधवार शाम हत्या कर दी गई थी। स्वजन ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही घटना का राजफाश कर दिया जाएगा।

झाड़-फूंक भी करता थापूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि परविद्र गांव और आसपास झाड़-फूंक भी करता था। इस बिदु को भी जांच में शामिल किया गया है। उधर, बताया गया कि एक रिश्तेदारी में कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top