Tiranga Yatra: तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा मीरजापुर, डीएम-एसपी ने दिखाई हरी झंडी

Vishal Dubey
0


रिपोर्ट - निर्मल दुबे: मीरजापुर, स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को पुलिस लाइन से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया तिरंगा यात्रा में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से नगर का माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रीय ध्वज, संविधान, राष्ट्र एवं स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारियों और महापुरुषों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करना रहा यात्रा के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला जगह-जगह तिरंगे के साथ देशभक्ति का जज्बा नजर आया अधिकारियों ने आमजन से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की*

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top