Varanasi: थाना जंसा पर हिस्ट्रीशीटरों की परेड आयोजित कर दिलाई गई कानून पालन की शपथ।

Vishal Dubey
0



 पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन महोदया के निर्देशन में आज दिनांक 25.07.2026 को थाना जंसा पर थानाध्यक्ष उ0नि0 सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में थाने पर पंजीकृत समस्त हिस्ट्रीशीटरों (HS) की परेड कराई गई। परेड के दौरान सभी हिस्ट्रीशीटरों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए उनका सत्यापन किया गया तथा उनके वर्तमान निवास, व्यवसाय एवं गतिविधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उन्हें भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने, कानून का पालन करने तथा समाज में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर सभी हिस्ट्रीशीटरों को शपथ दिलाई गई कि वे भविष्य में किसी भी प्रकार के गलत एवं आपराधिक कार्य में संलिप्त नहीं होंगे, कानून का पूर्णतः पालन करेंगे, सामाजिक सौहार्द बनाए रखेंगे तथा ईमानदारी एवं मेहनत के साथ अपने व्यवसाय एवं वैध कार्यों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सम्मानजनक जीवन व्यतीत करेंगे। उन्हें यह भी अवगत कराया गया कि यदि भविष्य में वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि में संलिप्त पाए गए तो उनके विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस द्वारा बताया गया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने, क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से हिस्ट्रीशीटरों की नियमित निगरानी, सत्यापन, परेड एवं आवश्यकतानुसार काउंसलिंग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। साथ ही सभी को कानून का पालन करते हुए समाज की मुख्यधारा से जुड़कर जिम्मेदार नागरिक के रूप में जीवन व्यतीत करने के लिए प्रेरित किया गया।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top