UP: निःशुल्क ताईक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, मेधावी बेटियाँ हुई सम्मानित

Vishal Dubey
0


पाल्क संस्था द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बेटियों के लिए गैबी घाट मीरजापुर पर आयोजित निःशुल्क ताईक्वांडो प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। प्रशिक्षण मुख्य प्रशिक्षिका ब्लैक बेल्ट डॉन 1 आराध्या मौर्या द्वारा दिया गया। शिविर के अंतिम दिन बच्चों के बीच एक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें इशिका ने प्रथम, निधि ने द्वितीय, कोमल ने तृतीय, साक्षी ने चतुर्थ और अंजलि ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।
इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर त्रिपाठी, इनरव्हील क्लब (समन्वय) की अध्यक्ष अंजू साध और सचिव रजनी गुप्ता उपस्थित रहीं। अतिथियों ने सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य वक्ता ब्लैक बेल्ट डॉन 4 रामू सोनकर ने बच्चों को ताईक्वांडो के महत्व और उसकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा:
"ताईक्वांडो हर लड़की को सीखना चाहिए। यह न केवल आपकी शारीरिक क्षमता और आत्मरक्षा के कौशल को बढ़ाता है, बल्कि खेल कोटे के माध्यम से भविष्य में सरकारी नौकरियों आदि में भी वरीयता दिलाता है।"
इस अवसर पर कमलेश मौर्य, प्रवीण मौर्य और दीपक निषाद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था की अध्यक्ष बिंदु रैदानी ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही, उन्होंने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को आगे की एडवांस ट्रेनिंग भी पूरी तरह निःशुल्क देने का वादा किया।

*निर्मल दुबे ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top