मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जनपद में हुए विकास कार्यों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जनपद प्रभारी मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन.आई.आई. एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग नन्द गोपाल गुप्ता 'नन्दी जी' ने शनिवार को जिला पंचायत सभागार में मीडिया संवाद किया।कार्यक्रम में मा. जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में मंत्री जी ने विगत 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश में हुए अभूतपूर्व विकास, सुशासन, सेवा, संस्कार एवं सम्मान के साथ-साथ मीरजापुर जनपद में संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उल्लेखनीय कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने आमजन के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों पर भी प्रकाश डाला।मीडिया संवाद में मंडल प्रभारी भाजपा श्रीमती सरोज कुशवाहा, जिलाध्यक्ष भाजपा लाल बहादुर सरोज, सदस्य विधान परिषद श्याम नारायण सिंह 'विनीत सिंह', विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल, विधायक मझवां सुचिस्मिता मौर्या, विधायक छानबे रिंकी कोल, जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, मीडिया प्रभारी भावेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।मंत्री नन्दी जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन एवं मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल मार्गदर्शन में जनपद मीरजापुर तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से जनता को योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और सकारात्मक विकास यात्रा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
*निर्मल दुबे ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*