Mirzapur : विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Vishal Dubey
0



------------------------------------------------
आज दिनांक 05 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम गोल्हनपुर, मंडल सतेशगढ़,विकासखंड राजगढ़, विधानसभा मड़िहान, जनपद मिर्जापुर स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने आम का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर वन विभाग रेंज सुकृत के रेंजर श्री हिमांशु कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन एवं प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन के कारण पर्यावरणीय चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण करे तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल भी सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें शुद्ध वायु,छाया,फल एवं जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं। वृक्षों के बिना मानव जीवन की कल्पना संभव नहीं है। इसलिए पर्यावरण को सुरक्षित और संतुलित बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
विधायक जी ने उपस्थित ग्रामीणों एवं युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने घर, खेत, विद्यालय, मंदिर परिसर एवं सार्वजनिक स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के इस महाअभियान को जन आंदोलन का रूप दें।
खंड विकास अधिकारी राजगढ़ श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह जी, ग्राम प्रधान श्री इंस पटेल जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

*निर्मल दुबे ब्यूरो चीफ मिर्जापुर*

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top