गाजियाबाद में 25 से 26 अप्रैल तक तीसरी रैंकिंग उत्तर प्रदेश रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में वाराणसी की टीम भाग लेने जा रही है, जिसमें खिलाड़ी उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रमुख खिलाड़ियों में लड्डू बॉक्सर, प्रांजल यादव, निशिधा रघुवंशी, सागर पटेल, दिव्यांश प्रताप, समीर पटेल, वेदांत, धीरज, अयान, दक्ष और पियूष दुर्गेश्वर शामिल हैं।
टीम के कोच अभिषेक एवं मैनेजर विवेक डोगरा के मार्गदर्शन में खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह साथ ही वाराणसी के कोऑर्डिनेटर एहसानुल हक, अजमल, सतीश, सरफराज और इंतजार मेंहदी भी उपस्थित थे
प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।