Varanasi : प्रदेश प्रवक्ता के आवास पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक व्यक्त की शोक संवेदना

Vishal Dubey
0



उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रदेश प्रवक्ता के घर पहुंचकर उनकी दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि

वाराणसी 17 अप्रैल 
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय की 90 वर्षीय माता स्वर्गीय श्यामा देवी का विगत दिनों निधन हो गया था। दुख की इस घड़ी में अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक उनके भदैनी स्थित आवास पर पहुंचे और उनकी दिवंगत माता जी स्वर्गीय श्यामा देवी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उप मुख्यमंत्री ने गतात्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।



Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top