Breaking News : अमित शाह के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, धुबरी में होने वाली रैली को करना पड़ा रद्द

Vishal Dubey
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी के कारण असम के धुबरी जिले के गोलकगंज में शुक्रवार को होने वाली पहली चुनावी रैली रद्द कर दी गई। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, शाह गुवाहाटी से गोलकगंज के लिए रवाना हुए थे लेकिन उनका हेलीकॉप्टर उतर नहीं सका, जिसके कारण रैली रद्द कर दी गई।

फोन से रैली को किया संबोधित
हेलीकॉप्टर की लैडिंग न हो पाने के कारण बाद अमित शाह ने लोगों को फोन के जरिए संबोधित किया रैली में शामिल न हो पाने के लिए माफी मांगी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अश्विनी राय सरकार को वोट देने की अपील की, ताकि मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जा सके और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ मजबूत हों सकें। अमित शाह शाह ने चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस में शामिल होने का जनता से वादा किया। बाद में वह अपने अगले कार्यक्रम के लिए पड़ोसी ग्वालपाड़ा जिले के दुधनोई के लिए रवाना हुए।

इसके बाद अमित शाह गोलपाड़ा जिले के दूधनोई में अपनी अगली जनसभा के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि गृह मंत्री दो दिवसीय असम दौरे पर हैं। इससे पहले उन्होंने कालीआबोर में एजीपी उम्मीदवार केशव महंत के समर्थन में भी रैली की थी। शुक्रवार को उनकी तीन सभाएं प्रस्तावित थीं, जिनमें कामरूप जिले के पलाशबाड़ी में भी एक सभा शामिल थी। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top