Mirzapur: चौरा धाम में माता दुर्गा की आरती में उमड़े भक्त!

Vishal Dubey
0



चौरा धाम में चल रहे दुर्गा मां के अनुष्ठान के दौरान संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया और अपनी मनोकामनाएं मांगीं। आरती के समय पूरा धाम भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया और जयकारों से वातावरण गूंज उठा।

श्रद्धालुओं का विश्वास है कि आदि शक्ति माँ दुर्गा देवी अपने भक्तों पर नित्य कृपा बरसाती हैं और सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य सुनती हैं। धाम में आयोजित इस पावन अनुष्ठान का संचालन सभी भक्तों द्वारा विधि-विधान से कराया जा रहा है।

अनुष्ठान में शामिल भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ माँ की उपासना कर सुख-समृद्धि, शांति और मनोकामना पूर्ति की कामना कर रहे हैं।

निर्मल दुबे 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top