मिर्जापुर।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारों से वातावरण को गूंजा दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हर नागरिक के मन में तिरंगे के प्रति सम्मान और राष्ट्रभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करना है। उन्होंने सभी से अपील की कि स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों पर तिरंगा अवश्य फहराएं।
रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहाँ राहगीरों ने भी तिरंगे को सलामी दी और अभियान में सहभागिता दिखाई,
*निर्मल दुबे ब्यूरो चीफ मिर्जापुर विंध्याचल मंडल उत्तर प्रदेश।*