होमगार्ड विभाग में अभिलेखों की जांच में सामने आया कि पूर्व में कई होमगार्ड जवानों व अवैतनिक अधिकारियों की नियुक्ति 18 वर्ष से कम आयु में भी हो गई थी। जन्म तिथि व नियुक्ति तिथि की समीक्षा में यह भी सामने आया कि कई जवानों व अवैतनिक अधिकारियों के भर्ती के समय के पूरे अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं।
उपलब्ध अभिलेखों से पता चला कि भर्ती के समय कई जवानों व अवैतनिक अधिकारियों की आयु 18 वर्ष से कम थी। ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए शासन ने निर्णय किया है कि उपलब्ध अभिलेखों में अंकित जन्मतिथि काे ही आधार माना जाएगा।
जिनकी आयु भर्ती के समय 18 वर्ष से कम थी, उन्हें उनकी भर्ती की तिथि से 42 वर्ष की सेवा पूरी होने पर उस माह की अंतिम तारीख पर सेवानिवृत्त किया जाएगा। होमगार्ड विभाग ने इसका शासनादेश जारी कर दिया है।