Manipur Visit: मणिपुर पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को रोका, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला।

Vishal Dubey
0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज से हिंसा प्रभावित मणिपुर की अपनी दो दिवसीय यात्रा पर है। राज्य की राजधानी इंफाल से चुराचांदपुर जा रहे राहुल गांधी के काफिले को मणिपुर पुलिस ने रोक दिया। इम्फाल से करीब 20 किलोमीटर दूर बिष्णुपुर में राहुल के काफिले को रोका गया है। फिलहाल, राहुल गांधी बिष्णुपुर से इंफाल लौट आए हैं।

बताया जा रहा है कि वे चुराचांदपुर जा रहे थे, जहां जातीय हिंसा के कुछ सबसे बुरे मामले सामने आए हैं, जिसने कई हफ्तों से राज्य को हिलाकर रख दिया है। मणिपुर पुलिस ने राहुल गांधी के काफिले को रोकने के लिए सुरक्षा कारणों का हवाला दिया। बिष्णुपुर के एसपी ने कहा कि राहुल गांधी को आगे जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। हम उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आगजनी हुई है और स्थिति कल रात भी बदतर थी।

केसी वेणुगोपाल बोले- हम नहीं समझ पा रहे उन्हें क्यों रोका?
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एएनआई से कहा कि राहुल गांधी के काफिले को बिष्णुपुर के पास पुलिस ने रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि वे हमें इजाजत देने की स्थिति में नहीं हैं। राहुल गांधी के लिए लोग सड़क के दोनों ओर खड़े हैं। हम समझ नहीं पा रहे हैं कि उन्होंने हमें क्यों रोका है?

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top