मीरजापुर | उत्तर प्रदेश भाजपा ने बागी हुए कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित किया। लोगो का मानना है कि, यह कहीं न कहीं दमन की राजनीति है। यह होना भी था, लेकिन चर्चा है कि वर्तमान में कुछ निर्दल प्रत्याशी / प्रत्याशियों पर इसका प्रभाव चुनाव से जुड़े मामले में नही होगा, ये अलग बात है कि मुद्दा समर्थन का हो। लेकिन यह गुप्त मतदान है भाई, कुछ भी हो सकता है |
जिनको भारतीय जनता पार्टी ने 6 वर्षों के लिए निष्कासित किया है उनकी सूची इस प्रकार से है कि मनोज श्रीवास्तव, आनंद श्रीवास्तव, रवि साहू, झन्नालाल मौर्य, मनोज दमकल, चंदन जायसवाल, डॉ सुरेश कसेरा, शिव कुमार पटेल, सुरेश मौर्य, गुंजन गुप्ता, अंकुर श्रीवास्तव, आशीष अग्रहरी, राजेश अग्रहरी, विजय गुप्ता |