वाराणसी नगर निगम चुनाव में भाजपा के बागी नेता और कार्यकर्ता ही पार्टी की मुसीबत बने हैं। शहर के 36 वार्डों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत करके भाजपा के ही पदाधिकारी और कार्यकर्ता मैदान में उतर गए हैं। भाजपा अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी की कवायदों के बावजूद इन नेताओं ने बगावती तेवर नहीं बदले तो पार्टी ने सभी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष ने बागी प्रत्याशियों को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर सूची जारी कर दी।
वाराणसी में भाजपा ने बाहर किए चुनाव के 50 बागी:36 वार्डों में प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ने या लड़ाने वाले निष्कासित
वाराणसीएक घंटा पहले
वाराणसी नगर निगम चुनाव में भाजपा के बागी नेता और कार्यकर्ता ही पार्टी की मुसीबत बने हैं। शहर के 36 वार्डों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ बगावत करके भाजपा के ही पदाधिकारी और कार्यकर्ता मैदान में उतर गए हैं। भाजपा अध्यक्ष और महापौर प्रत्याशी की कवायदों के बावजूद इन नेताओं ने बगावती तेवर नहीं बदले तो पार्टी ने सभी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर महानगर अध्यक्ष ने बागी प्रत्याशियों को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर सूची जारी कर दी।
भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर बागियों के निष्कासन की कार्रवाई की गई है। इसमें तुलसीपुर वार्ड से प्रत्याशी के विरोध में काम करने वाले आदित्य शर्मा, भरत जायसवाल (पूर्व पार्षद), बीरू यादव, वैभव मिश्र, मनोज कुशवाहा, वार्ड अध्यक्ष हरिओम जायसवाल शामिल हैं।
लोको छित्तपूर से अशोक कुशवाहा, शिवपुरवा से राजन बिंद और चंदन बारी, सिगरा से मनीष यादव, काजीपुरा खुर्द से पूर्णमासी गुप्ता पर कार्रवाई की गई है। सरायनंदन से सतीश गुप्ता, गणेश गुप्ता, रवि गुप्ता, अमित गुप्ता को बाहर का रास्ता दिया गया है। वार्ड रानीपुर से दुर्गासेठ, सुंदरपुर से इंद्रबहादुर पटेल और दीपक विश्वकर्मा, जोलहा उत्तरी से इंद्रदेव पटवा और जितेंद्र सोनकर, शिवाला से राकेश जायसवाल, भेलूपुर से शिवम गुप्ता, नगवां से रविंद्र सिंह, बंगाली टोला से अमर बोस, रामापुरा से अजय वर्मा, जंंगमबाड़ी से सुधा यादव, पुराना रामनगर से संतोष शर्मा, गोलाघाट से अजय गणेशु और राहुल गुप्ता समेत रेनू कुरैशी को निष्कासित किया गया है।
भाजपा से बगावत कर मैदान में 28 पार्षद प्रत्याशी
भाजपा से नगर निगम चुनाव में पार्षद का टिकट नहीं मिलने के बाद 28 कार्यकर्ता मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। कुछ वार्डों में तो दो--दो प्रत्याशी बागी हैं। पार्षद प्रत्याशियों में आदि विश्वेश्वर वार्ड से शकील अहमद, चेतगंज से विनय जायसवाल ओर शंकर साहू, हबीबपुरा से मनीष गुप्ता, पितृकुंडा से विजय चौरसिया, पियरी कला से गिरीश चंद्र श्रीवास्तव चुनाव लड़ रहे हैं। दुर्गाकुंड से देवेश शर्मा, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और विपिन गुप्ता भी पार्षद का टिकट नहीं मिलने पर बागी हो गए।
प्रहलाद घाट पर सौरभ कक्कड़, काल भैरव संजय विशाम्भरी, कोनिया में रजत, मध्यमेश्वर में कृष्णकांत तिवारी, तरना से संदीप त्रिपाठी, सरसौली से सुनील सोनकर, नारायणपुर से विकास जायसवाल और अनिल मौर्या, दीनदयालपुर से राजकुमार जायसवाल, अलईपुर से चंद्रकला मोर्या को प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ने पर निष्कासित किया गया है।