वाराणसी की CJM कोर्ट में आज पेश होगा समर सिंह,रिमांड पर लेने के लिए पुलिस दाखिल करेगी अपील।

Vishal Dubey
0

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत में नामजद गायक समर सिंह को गाजियाबाद में गिरफ्तारी के बाद वाराणसी लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच आज उसे जिला सत्र न्यायालय की CJM कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस समर सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है, जिसे लेकर वह कोर्ट में अपील करेगी। जबकि आकांक्षा दुबे के पैरोकार वकील शशांक शेखर त्रिपाठी समर पर धारा 302 का चार्ज बनाने की गुहार लगाएंगे।
दिल्ली से विदेश भागने की तैयारी में था समर
वाराणसी के सारनाथ में आकांक्षा दुबे की लाश 26 मार्च को होटल के कमरे में मिली थी। आकांक्षा की मां ने सिंगर समर सिंह और भाई संजय सिंह के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि बेटी के साथ रिलेशनशिप में रहने के बाद धोखा दे दिया था। यही नहीं आत्महत्या करने के लिए भी उकसाया था। केस दर्ज होने के बाद से समर और उसका भाई फरार थे।

समर सिंह को वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद की एक सोसाइटी में करीबी दोस्त के घर से गुरुवार सुबह गिरफ्तार किया। समर दिल्ली से विदेश जाने की फिराक में था, लेकिन ऐन वक्त पर लुकआउट नोटिस जारी होने से गाजियाबाद में रुक गया।

नंदग्राम थाना क्षेत्र से वारदात के 13वें दिन शुक्रवार को आरोपी को गाजियाबाद की CJM कोर्ट में पेश कर पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल की। ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी मिलने के बाद समर सिंह को शनिवार भोर में वाराणसी लाया गया। 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई वाराणसी पुलिस आज उसे कोर्ट में पेश करेगी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top