नगर निकाय चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। इसके साथ ही यूपी में सियासी सरगर्मियां भी तेज हो गई है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने नगर निगम चुवाव भी मतपत्र के जरिए कराए जाने की मांग की है। मायावती ने कहा-'बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नगर निकाय चुनावों की घोषणा का स्वागत करती है। हमारी सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील है कि वह चुनाव EVM से न कराकर बैलट पेपर से कराएं। BSP ने इन चुनावों को पूरी तैयार और दमदारी से लड़ेगी।'
दिवंगत बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल और उसके दो सरकारी गनर के हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद और उसके परिवार का नाम सामने आने के बाद अब बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा- प्रयागराज में हुई उमेश पाल की हत्या को लेकर जो तथ्य सामने आए हैं और इस घटना में अतीक की पत्नी का नाम आते ही व उसके फरार होने पर स्थिति बदल गई है। ऐसी स्थिति में हमारी पार्टी न अतीक की पत्नी और न ही उनके परिवार के अन्य सदस्य को वहां मेयर का टिकट नहीं देगी।
