माफिया अतीक के लिए आज का दिन बेहद मुश्किलों भरा रहा, एक तरफ यूपी एसटीएफ ने उसके बेटे और उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया, दूसरी तरफ कोर्ट ने उसकी सात दिनों की रिमांड भी मंजूर कर दी। जिस प्रयागराज में कभी अतीक के नाम का सिक्का चला करता था, आज जब वह कोर्ट में सुनवाई के बाद निकला तो उसके ऊपर जूते चप्पल और बोतलें फेंकी गईं। पिछले दिनों पुलिस टीम ने अदालत से जारी बी वारंट को जेल में तामील कराया था।
मायावती ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग
बसपा सुप्रीमो मायावती ने एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा- प्रयागराज के अतीक अहमद के बेटे व एक अन्य की आज पुलिस मुठभेड़ में हुई हत्या पर अनेकों प्रकार की चर्चायें गर्म हैं। लोगों को लगता है कि विकास दुबे काण्ड के दोहराए जाने की उनकी आशंका सच साबित हुई है। अतः घटना के पूरे तथ्य व सच्चाई जनता के सामने आ सके इसके लिए उच्च-स्तरीय जाँच जरूरी।
