यूक्रेन और रूस के बीच पिछले एक साल से युद्ध जारी है. इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपनी हत्या का डर सता रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार वह अपनी जान बचाने के लिए सीक्रेट ट्रेन और सीक्रेट रूट का इस्तेमाल कर रहे हैं. रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (FSO) के पूर्व कैप्टन ग्लीब काराकुलोव (Gleb Karakulov) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir putin) के सिक्योरिटी के लिए किए गए तमाम उपायों के बारे में जानकारी दी है.
