केंद्रीय मंत्री अमित साह दो दिवसीय अरूणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। अमित शाह ने अरुणाचल प्रदेश के किबिथू इलाके में 'वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम' (Vibrant Villages Programme) की शुरुआत की। सरकार की कोशिश है कि इस प्रोग्राम के जरिए सीमावर्ती गांवों में रहने वालों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार आए।
किबिथू में लोगों के साथ जनसंपर्क कर रहे अमित साह ने कहा कि वो युग बीत चुका है जब कोई भारत की धरती पर कब्जा करता था। आज के समय कोई भी इसकी (भारत) सीमा पर आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकता है।
कोई भी भारत की एक इंच जमीन नही ले सकता: अमित शाह
अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव किबिथू में वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए शाह ने कहा कि सेना और आईटीबीपी कर्मियों की वीरता यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी भारत की एक इंच जमीन का भी अतिक्रमण नहीं कर सकता है।
उन्होंने पूर्वोत्तर में किए गए बुनियादी ढांचे और अन्य विकास कार्यों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में विकास करना मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। अमित शाह ने कहा, "वह जमाना चला गया जब कोई भी हमारी जमीन पर कब्जा कर सकता था। अब सुई की नोक के बराबर भी जमीन पर कब्जा नहीं किया जा सकता है।"
साल 1962 के युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले किबिथू के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए शाह ने कहा कि इस क्षेत्र के लोग संसाधनों की कमी के बावजूद अदम्य भावना से लड़े थे।
