Breaking News: वाराणसी में आज 11 लोग हुए कोविड संक्रमित,शहर में कोरोना के 48 एक्टिव केस।

Vishal Dubey
0

वाराणसी में आज कोरोना के 11 नए मरीज आए हैं। अच्छी बात यह है कि आज 11 मरीज स्वस्थ भी हो गए हैं। इस तरह से शहर में कुल एक्टिव केसेज की संख्या बुधवार के ही बराबर 48 है। आज वाराणसी के दो डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एक BHU में न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर रेसीडेंट और दूसरा CHC मिसिरपुर के डॉक्टर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
वाराणसी में इस बार कोविड के कुल 115 मरीज मिले हैं। इसमें से 67 मरीजों की रिकवरी हो चुकी है। 48 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। वहीं, एक मरीज अस्पताल में भर्ती है।

वाराणसी में आ रहे कोरोना मरीजों के लक्षण थोड़े बदले से हैं। सबसे ज्यादा लूज मोशन, उल्टी, गले में दर्द, सिर भारी के लक्षण दिख रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना देश भर में फिर से अपना प्रसार कर रहा है। वहीं इसके लक्षण भी ओमिक्रॉन वाले ही हैं। इधर-बीच आए मरीजों में सबसे ज्यादा लूज मोशन, उल्टी, गले में दर्द, सिर भारी के लक्षण दिख रहे हैं।

संक्रमण के दौरान क्या करें

भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और मास्क पहनें।
संक्रमण के लक्षण दिखने पर स्वयं को लोगों के संपर्क में आने से बचाएं।
खांसते-छींकते समय नाक व मुंह को रुमाल या टिशू से ढकें।
तरल और सुपाच्य पदार्थों का सेवन करें।
बार-बार आंख और नाक को न छूएं।
बुखार आने पर चिकित्सीय परामर्श से दवा का सेवन करें।

संक्रमण के दौरान क्या करें

भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें और मास्क पहनें।
संक्रमण के लक्षण दिखने पर स्वयं को लोगों के संपर्क में आने से बचाएं।
खांसते-छींकते समय नाक व मुंह को रुमाल या टिशू से ढकें।
तरल और सुपाच्य पदार्थों का सेवन करें।
बार-बार आंख और नाक को न छूएं।
बुखार आने पर चिकित्सीय परामर्श से दवा का सेवन करें।
क्या न करें

लोगों से दूरी बनाकर रहें व अभिवादन करते समय हाथ न मिलाएं और न ही गले लगाएं।
सार्वजनिक स्थानों पर थूकने से परहेज करें।
दूसरों के साथ भोज्य पदार्थ व पेयजल साझा न करें।
चिकित्सीय परामर्श के बिना दवा का सेवन न करें।
किसी और के नहाने का साबुन व तौलिया इस्तेमाल न करें

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top