पुलिस से मुठभेड़ में 25-25 हजार के दो ईनामी गिरफ्तार, दबिश के दौरान पुलिस टीम पर किया फायर।

Vishal Dubey
0

मिर्जापुर में पुलिस ने शहर कोतवाली इलाके के 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 1 तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किया है। कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।

उप विधानसभा व नगर निकाय चुनाव को सकुशल एवं निर्बाध रूप से सम्पन्न कराये जाने के लिए पुलिस महकमा सजग हैं। इसी के तहत 6 फरवरी को शहर कोतवाली में दर्ज गोवध व पशु क्रूरता अधिनियम के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार का ईनाम घोषित किया था।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गुरुवार को कोतवाली, स्वाट व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने दबिश दी। इस दौरान गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायर कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने स्वयं को बचाते हुए मौके से दोनों अभियुक्तों सैफ अली अंसारी पुत्र मुन्ना व सिन्धबाज उर्फ मेराज अंसारी पुत्र मुख्तार निवासी तरकापुर को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी सैफ अली अंसारी के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। जबकि मेराज अंसारी के पास से एक चाकू मिला है। आरोपी गो-तस्करी व चोरी की वारदात करते थे। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शहर कोतवाली प्रभारी अरविन्द कुमार मिश्रा, एसओजी प्रभारी माधव सिंह और स्वाट टीम प्रभारी राजेश जी चौबे शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top