Varanasi News: ज्ञानवापी और लाट भैरव मामले की सुनवाई आज, अंजुमन इंतजामिया के एप्लिकेशन और लाट भैरव की जमीन के अधिकार का मामला।

Vishal Dubey
0

ज्ञानवापी मामले और लाट भैरव समेत आज वाराणसी कोर्ट में 6 मुकदमों पर सुनवाई होगी। अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी द्वारा लगाई गई एप्लिकेशन 7/11 पर सुनवाई होगी। वहीं, लाट भैरव/कपाल भैरव मामले में मंगलवार को सुनवाई के लिए वाराणसी कोर्ट के सिविल जज सीनियर डिवीजन में याचिका दायर की गई थी। मगर, कोर्ट ने सुनवाई के लिए 29 मार्च की तारीख दे दी थी।

उसी को लेकर आज न्यायालय में सुनवाई होगी। विसेन परिवार की ओर ये मुकदमा दायर किया गया है। उनके पक्ष के एडवोकेट शिवम गौर कोर्ट पहुंच रहे हैं। इसके अलावा 3 दूसरे मुकदमों की भी सुनवाई होनी है। लाट भैरव की संपूर्ण भूमि के अधिकार, पूजा और राग-भोग से संबंधित मांग की गई है। कहा जाता है कि 700 साल पहले तक यहां पर साधुओं कर समाधि थी और अब यह जगह कब्रगाह के रूप में तब्दील हो गया है।

लाट भैरव को काशी के अष्ट भैरव में सबसे ऊंचा दर्जा
वाराणसी के जैतपुरा स्थित लाट भैरव को काशी के अष्ट भैरव में सबसे ऊंचा दर्जा प्राप्त है। वहीं, दक्षिण भारत में लाट भैरव को कपाल भैरव के नाम से भी जानते हैं। स्कंधपुराण में लाट भैरव का उल्लेख कपाल भैरव नाम से हुआ है। कहा जाता है कि 13वीं सदी में लाट भैरव की ऊंचाई 32 फीट थी, अब सिर्फ 8 फीट ही लंबाई रह गई है। तब यहां पर 20 हजार वर्ग मीटर के क्षेत्र साधु-संतों की समाधियां थीं। 13वीं शताब्दी में जौनपुर के इब्राहिम शाह शर्की ने इसे क्षतिग्रस्त कर दिया था। वहीं, औरंगजेब के काल में इस स्थान पर कब्जा कर लिया गया था।

तंत्रशास्त्र में है अष्ट-भैरव का उल्लेख
असितांग-भैरव, रुद्र-भैरव, चंद्र-भैरव, क्रोध-भैरव, उन्मत्त-भैरव, कपाल-भैरव, भीषण-भैरव और संहार-भैरव। वहीं, ब्रह्मवैवर्तपुराण में काल भैरव का उल्लेख है।

यहां होने लगी है पूजा-पाठ
लाट भैरव की भव्य प्रतिमा के चारों ओर कब्र बनाए गए हैं। अब यहां पर कभी-कभी पूजा होती है। वहीं, इस प्रतिमा की सुरक्षा वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस के हाथ में हैं। लाट भैरव में नियमित पूजा को लेकर सबसे पहले मुकदमा जनवरी, 2021 में दायर किया गया था। जिस पर अभी कोर्ट का कोई फैसला नहीं आया है। जितेंद्र सिंह विसेन ने कहा कि साल 2021 वाला केस भी उन्होंने अनुराग त्रिवेदी के माध्यम से फाइल कराया था।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top