TB समिट से निकलकर संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की तरफ रवाना हुआ PM मोदी का काफिला।

Vishal Dubey
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (24 मार्च) काशी दौरे पर हैं। इस तूफानी दौरे में वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सुबह तय कार्यक्रम के अनुसार वह बाबतपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए पुलिस लाइन पहुंचे और वहां से काफिले के साथ रुद्राक्ष सेंटर पहुंचे। यहां वन वर्ल्ड टीबी समिट का शुभारंभ करने के बाद वह संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे से जुड़े लाइव अपडेट आप नीचे क्रमानुसार पढ़ सकते हैं। 

पीएम नरेंद्र मोदी रुद्राक्ष कन्वर्सेशन सेंटर सिगरा की तरफ से निकले, मलदहिया चौराहा पर पीएम की गाड़ी हल्की धीमी हुई उन्होने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। लोगों ने हर-हर महादेव के नारे लगाए। यहां पीएम का काफिला तेलियाबाग चौराहे से संपूर्णानंद विश्वविद्यालय की तरफ रवाना हुआ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top