Congress News : राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने पर कांग्रेस की बैठक शुरू, सोनिया-खरगे समेत कई बड़े नेता मौजूद।

Vishal Dubey
0
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई। राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर टिप्पणी की थी, जिसपर सूरत की कोर्ट ने मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। लोकसभा सचिवालय ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए उन्हें अयोग्य करार दिया।

बता दें कि राहुल गांधी ने मोदी सरनेम को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिस मामले में कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया। हालांकि, कोर्ट ने सजा सुनाने के बाद राहुल गांधी की जमानत मंजूर कर ली थी।
लोकसभा की वेबसाइट से हटा राहुल गांधी का नाम
राहुल गांधी की सदस्यता जाने के बाद अब उनका नाम लोकसभा वेबसाइट से हटाया गया। बता दें कि राहुल गांधी को उनकी मोदी उपनाम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

कांग्रेस के निर्माणाधीन मुख्यालय पर चला अतिक्रमण विरोधी अभियान
लोक निर्माण विभाग ने आज दिल्ली में डीडीयू मार्ग पर कांग्रेस के निर्माणाधीन नए मुख्यालय में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। बता दें कि राहुल गांधी को उनकी मोदी उपनाम टिप्पणी पर आपराधिक मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने की तारीख से लोकसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top