BHU में महिला प्रोफेसर ने कराया FIR, बोलीं- सुसाइड करने पर मजबूर कर रहा, मॉरिशस के छात्र पर यौन उत्पीड़न का आरोप.

Vishal Dubey
0

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की एक महिला प्रोफेसर ने मॉरिशस के छात्र पर छेड़खानी और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। वह छात्र उनके विभाग में ही MA फर्स्ट ईयर में है। महिला प्रोफेसर ने पुलिस को बताया, ''छात्र उन्हें सैकड़ों अश्लील मैसेज भेज चुका है। दर्शन विभाग के मेरे चेंबर में आकर उसने तोड़-फोड़ भी की। उसने मेरा यौन उत्पीड़न किया है।'

उन्होंने कहा,' हमेशा मुझे गंदे तरीके से घूरता है और छूने का प्रयास करता है। वह मेरे ऊपर एसिड अटैक भी कर सकता है। इससे में असहज और डरी हुईं हूं। वह मुझे सुसाइड करने पर मजबूर कर रहा है।'' छात्र सीर गोवर्धनपुर में किराए के मकान में रहता है। पीड़ित असिस्टेंट प्रोफेसर ने लंका थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

'मेरा चरित्र हनन करता है'

असिस्टेंट प्रोफेसर ने आरोप लगाते हुए कहा, '' वह लड़का शर्मनाक मैसेज का स्क्रीनशॉट विभाग के दूसरे छात्रों को भेज रहा है। लगातार मेरा चरित्र हनन करता है। इससे मैं मानसिक पीड़ा और डिप्रेशन में हूं। इसने मेरे मान-सम्मान और सामाजिक छवि को क्रूर तरीके से ठेस पहुंचाया है। दो महीने से मैं इस प्रताड़ना से गुजर रही हूं। वो मेरे आगे-पीछे घूमता रहता है"। महिला प्रोफेसर ने बताया कि टीचर्स काउंसिल ने उसके विभाग में प्रवेश करने पर प्रतिबंधित किया हुआ है, फिर भी वह लगातार विभाग में आता है और कार्यस्थल पर मेरे साथ बदसलूकी करता है।

'मुझे जान का खतरा है'

महिला प्रोफेसर ने पुलिस को बताया कि उसने BHU के अधिकारियों से इससे बारे में बताया।, मगर उन लोगों ने मदद कर पाने में असमर्थता जाहिर कर दी। इसलिए, अब मजबूरन मुझे महिला हेल्पलाइन और पुलिस की शरण में आना पड़ा।मुझ पर जान का खतरा मंडरा रहा है।

'छात्र ने चेंबर में किया था तोड़फोड़'

बुधवार को BHU के दर्शन शास्त्र विभाग में महिला प्रोफेसर के चेंबर में बदसलूकी हुई थी। मॉरिशस का रहने वाला और MA फर्स्ट ईयर का छात्र प्रशांत शर्मा चातूआह ने उनके चेंबर में आकर धमकी भरे अंदाज में तोड़-फोड़ की। उस समय चेंबर में 4-5 दूसरे छात्र मौजूद थे। वहीं, महिला प्रोफेसर के दो रिसर्च स्कॉलर भी वहीं पर थे। इससे डरकर महिला प्रोफेसर ने विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। लंका थाने के इंस्पेक्टर अश्चिनी पांडेय ने कहा आरोपी प्रशांत के खिलाफ धारा 354, 354 घ, 506, 509, 427. IT एक्ट 67a के तहत कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हमने इस सिलसिले में पीड़ित महिला प्रोफेसर से बातचीत की..उन्होंने जो बताया आइए सिलसिलेवार बताते हैं....
दैनिक भास्कर से फोन पर बात करते हुए महिला प्रोफेसर ने बताया ," वह मेरे विभाग का छात्र है। क्लास में एक ही विदेशी छात्र है। दिसंबर महीने में उसने मुझे सैकड़ों वॉट्सऐप मैसेज भेजे। उसके बाद करीब 500 बार कॉल किया। मैंने छात्र का नंबर ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद उसने नंबर बदलकर उस नंबर के वॉट्सऐप से मैसेज करने लगा। मैंने एक लास्ट मैसेज करके उसे भी ब्लॉक कर दिया। छात्र की शिकायत विभाग के हेड से की। विभाग के हेड ने छात्र का समझाया। अब ऐसी हरकत आगे से नहीं करना।"

उन्होंने बताया 'कुछ दिन बाद दोबारा से क्लास में गुलाब का फूल लेकर आने लगा। मैंने इग्नोर किया। वह देर से क्लास में आता था। वह सीढ़ियों पर मुझे टच करके निकल जाता। वह मुझे मेरे चेंबर में घूरता। एक दिन मेरे बैग में गुलाब का फूल डालकर चला गया था। फिर दोबारा उसकी शिकायत विभाग के हेड से की। मैंने उनसे कहा आपकी हिदायत के बावजूद भी मॉरिशस का छात्र प्रशांत मुझे परेशान कर रहा है। जिसके बाद हेड ने छात्र की डिपार्टमेंट में प्रवेश पर बैन लगा दिया। जिसके बाद वह फिर आने लगा। मेरी स्कूटी पर 4 घंटे तक बैठकर वह मेरा इंतजार करता। स्कूटी पर बैठकर अजीबोगरीब हरकत करता। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाधिकारियों ने आकर उसे स्कूटी से उतारा था।'

उन्होंने कहा कि मॉरिशस का होने की वजह से विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से उसके ऊपर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटाई गई। भारतीय छात्र होता तो उसके ऊपर तत्काल कार्रवाई हो जाती। शायद कुछ तकनीकी वजह से उस पर कार्रवाई नहीं हुई।

सूत्रों के अनुसार, BHU के प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाधिकारियों ने गुरुवार देर रात आरोपी को पकड़ा है। हालांकि पुलिस को नहीं सौंपा गया है। अंतरराष्ट्रीय छात्र है। अभी उस पर विश्वविद्यालय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top