वाराणसी का अधिकतम तापमान भी काफी नीचे 14 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड तोड़ नॉर्मल से 5 डिग्री कम रहा। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 8 डिग्री नीचे आया। पारा का इस तरह से गोता लगाना बता रहा है कि वाराणसी में ठिठुरन अब अपने चरम पर है।
6 किमी/घंटे की स्पीड से बही हवा
आज भी वाराणसी में कोहरा छाया है। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से पछुआ हवा भी चल रही है। भयानक ठंड के बीच सड़कों और घाटों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। कोहरे की वजह से वाराणसी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कल किसी भी फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी थी। यहां पर यात्रियों ने हंगामा भी किया।श्
