काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में दीक्षांत समारोह में इकोलॉजी स्कॉलर अंजली को सबसे ज्यादा 8 गोल्ड मिला।

Vishal Dubey
0

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में दीक्षांत समारोह में इकोलॉजी स्कॉलर अंजली को सबसे ज्यादा 8 गोल्ड मिला।

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में दीक्षांत समारोह का आयोजन चल रहा है। अभी तक सबसे ज्यादा 8 गाेल्ड मेडल डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी की छात्रा अंजली सिंह को दिया गया है। अंजली को BHU, प्राे. राम नगीना सिंह, अशर्फी देवी राय गोल्ड मेडल, प्रो. राधेश्याम अंबस्त गोल्ड, गायत्री प्रकाश दुलारी मेडल, प्रो. विजय शंकर गोल्ड और प्रेम कुमार सिंह मेमोरियल मेडल दिया गया। अंजलि ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि उन्होंने वनस्पति विज्ञान विभाग से MSc में टॉप किया था। BHU से ही BSc किया है।

अंजली ने कहा कि वह अब PhD करके साइंटिस्ट बनना चाहती हैं। काेर साइंटिस्ट यानी कि अपना पूरा ध्यान रिसर्च पर ही लगाना चाहती हैं। जिंदगी में एक मुकाम तक रिसर्च करने के बाद फिर प्रोफेसर बनने का इरादा है। अंजली ने कहा कि बॉटनी में उनका सब्जेक्ट इकोलॉजी था। क्लाइमेट चेंज और स्ट्रेस टॉलरेट प्लांट के साथ ही प्लांट बेस कैंसर ट्रीटमेंट पर काम करना चाहती हूं।,

@ Ripe News 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top