ज्ञानवापी से जुड़े 7 मामलों में नहीं हो सकी सुनवाई, अगली तारीख मिली।

Vishal Dubey
0

ज्ञानवापी प्रकरण में सोमवार को अलग-अलग अदालतों में सात मामलों की सुनवाई थी और सभी में अगली तारीख मिल गई। ज्ञानवापी परिसर में मिले शिवलिंग के पूजा-पाठ, राग-भोग की मांग को लेकर सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में दाखिल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रार्थना पत्र पर अगली सुनवाई 21 दिसंबर को होगी।

वहीं, ज्ञानवापी परिसर स्थित वुजूखाने में गंदगी करने और अपने बयान से हिंदुओं की भावना को आहत करने को लेकर अखिलेश यादव-असदुद्दीन ओवैसी पर मुकदमा करने की मांग को लेकर दाखिल प्रार्थना पत्र सहित पांच मामलों में अगली सुनवाई 22 दिसंबर को होगी। ज्ञानवापी परिसर में पुरातात्विक सर्वेक्षण के मामले में मुकदमा सुनने योग्य है या नहीं, इसे लेकर निचली अदालत के फैसले के खिलाफ मस्जिद पक्ष की ओर से निगरानी याचिका दाखिल की गई है। जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने सुनवाई के लिए 19 दिसंबर की तारीख तय की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top