लखनऊ में जज और उनकी पत्नी पर हमला,जमीन विवाद में राइफल-रिवॉल्वर लूटी; इलाज के लिए PGI में भर्ती।

Vishal Dubey
0
लखनऊ में मुरादाबाद के JCM कोर्ट के जज और उनकी पत्नी पर हमला हुआ है। वह पारा इलाके में सरौसा-भरोसा स्थित मोतीझील कॉलोनी में रहते हैं। जमीन पर कब्जे के विवाद में बदमाशों ने मारपीट की। प्लॉट पर निर्माणाधीन बाउंड्री वॉल गिरा दी। आरोप है कि बदमाश वहां रखा सामान भी उठा ले गए।

वहीं पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
जज को इलाज के लिए SGPGI में एडमिट किया गया

आरोप है कि बदमाशों ने पत्नी की चेन-नगदी, लाइसेंस राइफल और रिवाल्वर लूट ली। इसमें जज और उनकी पत्नी को चोट आईं हैं। जज को इलाज के लिए SGPGI में एडमिट किया गया है। पुलिस ने इस मामले में क्या जांच हुई हैं, इसके लिए पारा थाना प्रभारी का मोबाइल नंबर कई बार मिलाने के बावजूद नहीं उठा।

करीब 25 लोगों ने पथराव किया
शोभनाथ सिंह मुरादाबाद में JCM कोर्ट में जज हैं। वो मूल रूप से विश्रामपुर सबुआ जिला गाजीपुर के रहने वाले हैं। शोभनाथ ने साल 2012 में सरोसा-भरोसा के मोतीझील कॉलोनी में एक प्लॉट खरीदा था। इसके लिए उन्होंने लीगल प्रोसेस को फॉलो किया। प्लॉट पर निर्माण वो ठेकेदार के जरिए करवा रहे थे।

बताया जा रहा है कि गदियाना इलाके के कुछ बदमाशों ने उनकी जमीन कब्जा करने कोशिश की। वहां बाउंड्रीवॉल तोड़ दी। उसके अंदर रखा हुआ सामान लूट लिया। ये पता चलने के बाद शोभनाथ अपनी पत्नी सीता और बेटे अतुल के साथ प्लॉट पर सोमवार को पहुंचे। आरोप है कि गदियाना के रहने वाले अब्बास, शमशाद, इरफान उसकी पत्नी के साथ करीब 25 लोगों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया। उनके साथ मारपीट की। इसमें जज और उनकी पत्नी घायल हो गए।

पत्नी पर तमंचा की बट से हमला
आरोप हैं कि दबंगों ने जज की पत्नी के सोने की चेन, 1.50 लाख, लाइसेंसी राइफल और रिवाल्वर लूट ली। पत्नी पर तमंचा की बट से जानलेवा हमला किया। जज की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पारा का सीयूजी नंबर मिलाया गया। लेकिन फोन नहीं उठा। ACP दक्षिणी मनीषा सिंह का कहना है कि दोनों के बीच जमीनी विवाद में मारपीट हुई है। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top