BJP सांसद केशरी देवी पटेल को धमकी दी, कहा...50 लाख रुपये दो वरना खत्‍म कर देंगे परिवार।

Vishal Dubey
0

प्रयागराज जिले के फूलपुर संसदीय सीट से भाजपा की सांसद केशरी देवी पटेल से 50 लाख की रंगदारी मांगने और न देने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। सांसद की तहरीर पर शहर की कर्नलगंज पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस धमकी देने वाले के बारे में पता लगा रही है। इस घटना से सांसद और उनका परिवार काफी परेशान है।

रंगदारी व धमकी से परेशान हैं सांसद : शहर में पुलिस लाइन के बगल में फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल का आवास है। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक नवंबर की रात उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आई। रात अधिक होने के कारण उन्होंने काल रिसीव नहीं किया लेकिन कुछ देर बाद दोबारा फोन आया। जब उन्होंने नाम पूछा तो उधर से काल करने वाले नाम न बताते हुए अभद्रता करने लगा। साथ ही रंगदारी मांगी और न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। रंगदारी और धमकी से सांसद परेशान हो गईं और उन्होंने एसएसपी को सूचना दी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top