SRN अस्‍पताल में मारपीट घटना पर डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक सख्‍त, दोषी डाक्‍टरों पर सख्‍त कार्रवाई ।

Vishal Dubey
0

प्रयागराज के सरकारी अस्‍पताल स्‍वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्‍पताल में पिछले दिनों हुई मारपीट की घटना को यूपी के उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया है। मरीज के तीमारदारों से मारपीट करने वाले डाक्‍टरों के खिलाफ मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य को तत्‍काल नोटिस देने व कमेटी से जांच कराकर सख्‍त कार्रवाई का निर्देश दिया है।

डिप्‍टी सीएम ने ट्वीट कर मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य को एक सप्‍ताह में रिपोर्ट देने को कहा : डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ट्वीट कर इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्‍होंने लिखा कि जनपद प्रयागराज के स्‍वरूप रानी नेहरू अस्‍पताल चिकित्‍सालय में जूनियर डाक्‍टरों और तीमारदारों के बीच हुई मारपीट की सूचना मिलने पर मैंने प्रधानाचार्य, मेडिकल कालेज को उक्‍त घटना में संलिप्‍त चिकित्‍सकों को तत्‍काल नोटिस देने व एक कमेटी गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषी चिकित्‍सकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए विस्‍तृत रिपोर्ट एक सप्‍ताह के अंदर प्रस्‍तुत करने के आदेश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top