UP News : भाजपा मंडल कार्यालय अदलहाट पर शनिवार को प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन मनाया गया।

Vishal Dubey
0


भाजपा मंडल कार्यालय अदलहाट पर  शनिवार को  भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन  मनाया गया तथा भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन उत्सव किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे ने ने कहा भारत के यशस्वी, कर्मठ प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश का सम्मान अनंत आकाश की ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है। यह गौरव और सम्मान ऐसे ही दिन-दूना रात चौगुना बढ रहा है और भारत के विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है। मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति ने कहां कि नरेन्द्र मोदीजी के ऊर्जावान नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास और राष्ट्रभक्ति का नवीन आयाम प्रारंभ हुआ है। मोदी जी के निष्पक्ष कार्यप्रणाली से समाज में सकारात्मकता का नवीन बोध जागृत हुआ है।
मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने ब्रेथ केयर हॉस्पिटल हाजीपुर पहुंचकर  मरीजों के बीच मे फल वितरण किया तथा गरौडी,इब्राहिमपुर, मूसेपुर,बरेव तथा कारु बाबा मंदिर मोहम्मदाबाद आदि स्थानों पर वृक्षारोपण भी किया।
इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष अशोक सिंह सर्वजीत सिंह पुष्पराज वन गिरी सिद्धनाथ गुप्ता आलोक सिंह मदन मोहन सोनकर सिद्धनाथ गुप्ता राधेश्याम धीरेन्द्र पटेल राजकुमार पांडे राजकुमार प्रजापति आशीष द्विवेदी राजन तिवारी वीरेंद्र केसरी नवीन दुबे ओम प्रकाश पटेल बलदेव शुभम सिंह नवीन दुबे पवन विश्वकर्मा डॉ चंद्रभान किशन सिंह राहुल शर्मा सहित  तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top