वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आयकर अधिकारियों से आईटीआर फाइलिंग (ITR Filing), रिफंड (IT Refund) में तेजी लाने और करदाताओं की शिकायतें दूर करने पर ध्यान देने को कहा है। कर अधिकारियों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि प्रत्यक्ष करों का संग्रह अप्रत्यक्ष करों से अधिक हो गया है। इससे इक्विटी में वृद्धि हुई है। उन्होंने आयकर विभाग के लिए तीन 'आर' प्लान पर काम करने का आह्वान किया।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि कर का बोझ ऐसे लोगों पर डाला जा रहा है जो अधिक भुगतान कर सकते हैं।दैनिक उपयोग की छोटी वस्तुओं पर कर लगाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि फेसलेस असेसमेंट आने और प्रौद्योगिकी के उपयोग से कर अधिकारियों का डर कम हो गया है और करदाताओं को भी महसूस होने लगा है कि कर बिना किसी झंझट के एकत्र किए जा रहे हैं। वित्त मंत्री ने कर अधिकारियों से 'व्यवस्थित' और बिना किसी समय के नुकसान के जल्दी से रिटर्न का आकलन और उसे प्रोसेस करने के लिए कहा।
