मीरजापुर में 08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (प्रत्येक पेटी में 50 शीशी कुल 400 शीशी) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार।

Vishal Dubey
0


08 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (प्रत्येक पेटी में 50 शीशी कुल 400 शीशी) के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार 

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर 'संतोष कुमार मिश्रा' द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है । 
             उक्त निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 27.09.2022 को थाना ड्रमण्डगंज पुलिस द्वारा मुखबिर से सूचना के आधार पर थाना ड्रमण्डगंज क्षेत्र से 02 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से मारूति 800 कार UP 70 AJ 0798 मे रखे 08 पेटी अवैध शराब, प्रत्येक पेटी में 50 शीशी कुल 400 शीशी (प्रत्येक शीशी 180 ML कुल मात्रा 72 लीटर) बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना ड्रमण्डगंज पर मु0अ0स0-04/2022 धारा 60,63,72 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि मारूति कार द्वारा जनपद रीवा मध्य प्रदेश से सस्ती अग्रेजी शराब लाकर मंहगे दामो पर मीरजापुर व आस पास के जनपदों में बेचने का कार्य करते है जिससे हम लोगों को आर्थिक लाभ होता है ।  
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —*
1-अबरार साह पुत्र अख्तर अली निवासी कोरांव कस्बा, थाना कोरांव, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब-27 वर्ष ।
2- पंकज कन्नौजिया पुत्र किसान निवासी कोरांव कस्बा, थाना कोरांव, जनपद प्रयागराज, उम्र करीब- 21 वर्ष ।
*बरामदगी विवरण—*
1- कुल 08 पेटी अंग्रेजी शराब प्रत्येक पेटी में 50 शीशी कुल 400 शीशी (प्रत्येक शीशी 180 ML कुल मात्रा 72 लीटर) ।
2- मारूति 800 कार UP 70 AJ 0798.
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —*
1. उ0नि0 कोमल सिंह यादव, थाना ड्रमण्डगंज मीरजापुर मय पुलिस टीम ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top