विभागीय वित्त नियंत्रक विनोद कुमार ने तीन सदस्यीय विशेष आडिट टीम गठित है और जांच कर जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है जिससे आगे की कार्रवाई की जा सके। आडिट टीम अगले सप्ताह बनारस जांच करने पहुंंचेगी। इसको लेकर विभाग में खलबली मच गई है।
फुलवरिया फोरलेन स्थित वरुणा पुल का एप्रोच मार्ग धंसने, निर्माण कार्य में धांधली और भ्रष्टाचार की जांच में राजकीय सेतु निगम के पूर्व उप परियोजना प्रबंधक सूरज गर्ग, सहायक अभियंता ज्ञानेंद्र वर्मा और अवर अभियंता राजेश कुमार को दोषी (जिम्मेदार) पाए गए हैं। प्राथमिक जांच में दोषी मिलने पर सेतु निगम के प्रबंध निदेशक संजीव भारद्वाज ने आजमगढ़ के मुख्य परियोजना प्रबंधक संतराज को जांच अधिकारी नामित करते हुए तीनों आरोपितों को आरोप पत्र जारी करने का निर्देश दिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच करने को कहा है। वाराणसी के उप परियोजना प्रबंधक एसके निरंजन को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी नामित किया गया है।
