UP News : पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह का इस्तीफा, विधिवत करेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्य।

Vishal Dubey
0

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश (UP BJP) के अध्यक्ष पद का कार्यभार सोमवार को संभालने के बाद पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र सिंह (Bhupendra Singh Chaudhary) ने आज अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक से पहले भूपेंद्र सिंह ने मंत्री पद छोड़ दिया है। भूपेंद्र सिंह चौधरी भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में संगठन के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने वाले भूपेंद्र सिंह चौधरी ने योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट से इसकी जानकारी भी स्वयं ही दी है। लखनऊ के लोक भवन में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक से ही पहले ही भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष बन कर लखनऊ पहुंचे भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिलकर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। अब भूपेंद्र सिंह चौधरी सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष के पद पर तैनात रहेगें। भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में अपना काम शुरू कर दिया है। उनसे भेंट करने कई मंत्री और विधायक भी पहुंचे हैं। उनका ैआज पदाधिकारियों के साथ ही साथ भाजपा के नेताओं तथा कार्यकर्ताओं से भी मिलने का कार्यक्रम है।


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top