मीरजापुर । आज दिनांक 3 अगस्त को विद्युत अवर अभियंता ई० अभय सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता द्वारा अपने लाइन स्टाफ के साथ आज चेकिंग अभियान के तहत नगर के वासलीगंज आर्यकन्या रोड पर मोहल्ले में कटियामारो के विरुद्ध अभियान चलाया गया और अवैध रूप से चलाई जा रही विद्युत उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करते हुए कटिया काट कर जलाया गया। 8 लोगों का विद्युत लाइन बकाए पर काटी गई। अवर अभियंता द्वारा की गई विद्युत कार्यवाही से कटियामारों मे हड़कंप मच गयी l
वहीं अवर अभियंता अभय सिंह ने बताया की हम लोगों के द्वारा फर्जी तरीके से कटिया मार कर विद्युत का उपयोग किया जा रहा है उनकी कटिया को काटकर उन्हें कनेक्शन लेने के लिऐ प्रेरीत किया जा रहा है, उन्होने कहा जिन लोगों के कटिया का तार काटा गया है दुबारा कटिया जलाए जाते पाए जानें पर उनके विरुद्ध एफ आई आए की कार्यवाही किया जाएगा साथ ही साथ बकाएदारों की भी लाईन काटी गई। उन्होंने कहा अब तक 20 लोगों पर एफ आई आर कराया जा चुका है जिसमें 5 लोगों के खिलाफ आज इफ आई आर कराया गया है, साथ ही साथ कटिया जलाओ अभियान के तहत काटे गए तारों को जलाया भी जा रहा है।
