आज वाराणसी में CMO डॉ. संदीप चौधरी और कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने इस अभियान ‘बाल स्वास्थ्य पोषण माह’ का शुभारंभ किया। CMO डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि यह अभियान साल में दो बार चलाया जाता है। अभियान का पहला फेज आज से स्टार्ट हो चुका है। CMO ने कहा कि वाराणसी में इस समय कोविड के 111 एक्टिव मामले हैं। इसलिए, बच्चों को अलग-अलग चम्मचों से ही विटामिन ए और आयरन का सीरप पिलाया जा रहा है। वहीं, बच्चों के माता-पिता भी इस बात का विशेष ध्यान रखें।
विटामिन A कम है तो इस तरह की समस्याएं आएंगी...
- आंखों की रोशनी का कम होना
- ड्राई आइज
- स्किन डिजीज
- शारीरिक विकास रुकना
- थकावट
- घाव का देरी से भरना
- हीमोग्लोबीन और आयरन की कमी
- रतौंधी
इस तरह की कुछ विशेष समस्याएं हैं जो कि आयरन और विटामिन A की कमी से होती हैं। यदि इनके ड्रॉप दिए जाए तो वाराणसी के शिशु मृत्यु दर में भी गिरावट आएगी। बच्चा आपका मजबूत होगा। CMO ने बताया कि अभियान में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग से भी मदद ली जाएगी। इन कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। CMO ने कहा कि कोविड अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है।
सीरप पिलाने के साथ यह भी होगा
सीरप पिलाने के साथ ही बच्चों का वजन लिया जाएगा। 1 घंटे के अंदर और छह माह तक सिर्फ स्तनपान कराने की सलाह दी जाएगी। गर्भवती को आयोडीन युक्त की नमक के सेवन के लिए कहा जाएगा। इस अभियान के नोडल अधिकारी और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. निकुंज कुमार वर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में बाल स्वास्थ्य पोषण माह की पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी 400 स्वास्थ्य केन्द्रों पर पर्याप्त मात्रा में विटामिन A भेज दी गई है।
