Varanasi News :पिछले 30 सालों में काशी की सबसे भयावह स्थिति,जुलाई के औसत से भी 4 गुना कम हुई बारिश।

Vishal Dubey
0

वाराणसी में 20 जुलाई तक बारिश की गुंजाइश काफी कम है। इसके बाद हल्की-फुल्की बरसात हो सकती है। टेंपरेचर सामान्य से भी 5°C ज्यादा रिकॉर्ड किया जा रहा है। मौसम के आंकड़े बताते हैं कि बीते 30 सालों में कम बारिश के मामलों में बेहद भयावह स्थिति है। हालांकि, अभी महीने के 15 दिन बाकी हैं, मगर, मौसमी अनुमानों के अनुसार, गिने-चुने 6-7 दिन ही बारिश होनी है।

वाराणसी में 1991 से 2020 तक के जुलाई के मौसम का हाल देखें, तो औसतन साढ़े 12 दिन बारिश होती है। मगर, आधी जुलाई बीत गई और 3 दिन से ज्यादा बारिश नहीं हुई। यानी कि अभी तक पैटर्न के हिसाब से वाराणसी में 4 गुना कम दिन बारिश हुई है। वहीं, जुलाई महीने में कुल बारिश 293.7 मिलीमीटर तक हो जाती है। मगर, इस बार यह आंकड़ा 100 मिलीमीटर से भी नीचे है। अब टेंपरेचर की बात करें तो, 30 सालों में जुलाई महीने का मैक्सिमम टेंपरेचर 34.3°C तक ही रहा है। मगर, 2022 में 1-15 जुलाई तक करीब 9 दिन ऐसा रहा, जब मैक्सिमम टेंपरेचर 35°C से ऊपर रहा। कई बार तो यह 40°C भी पार कर गया।

आज के मौसम का हाल

आज सुबह वाराणसी का टेंपरेचर 30°C और हवा 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही है। इससे पहले शुक्रवार को हवा की स्पीड मैक्सिमम 35 किलाेमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। आज वाराणसी की हवा में नमी 95% है। इससे लगता है कि आज उमस काफी हलकान करने वाली है।

नॉर्मल से 5°C ज्यादा रहा टेंपरेचर

वाराणसी जुलाई के महीने में कितना ज्यादा तप रहा है, शुक्रवार के मौसम के आंकड़े बता देंगे। मैक्सिमम टेंपरेचर नॉर्मल से 5°C ऊपर 38.6°C और मिनिमम टेंपरेचर नॉर्मल से 1°C ज्यादा 27.4°C दर्ज किया गया। इसलिए शुक्रवार को दोपहर में हीट वेव जैसी स्थिति बनी हुई थी। हवा काफी तेज चल रही थी।

पारा जा सकता है 40°C से ऊपर

माैसम विज्ञान विभाग के अनुमानाें के मुताबिक वाराणसी और आसपास के जिलों में बारिश न होने से टेंपरेचर और उमस काफी हद तक बढ़ जाएगा। पारा 40°C से ऊपर, साथ में झुलसता हुआ दोपहर और उमस भरी शाम बेहद बेहाल करने वाली है।

एयर पॉल्यूशन 53 अंक पर
वाराणसी का AQI यानी कि एयर क्वालिटी इंडेक्स आज 57 अंक पर है। हवा काफी साफ है। हालांकि, बारिश होती तो हवा और भी बेहतर होती। मगर, स्थिति अभी ठीक है। आज वाराणसी का सबसे पॉल्यूटेड एरिया मलदहिया रहा है। यहां का AQI 74 अंक दर्ज किया गया। इसके अलावा अर्दली बाजार और BHU का 49 अंक AQI रहा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top