Mirzapur News : भाजपा मंडल अदलहाट कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व र्तमान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

Vishal Dubey
0


भाजपा मंडल अदलहाट कार्यालय में बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री वर्तमान मड़िहान विधायक माननीय रमाशंकर सिंह पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। यह कार्यक्रम भाजपा मंडल अदलहाट के कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक और मिठाई खिलाकर विधायक के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सभी ने विधायक के दीर्घायु की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी और कहा कि उच्च विचार हो नेक इरादे आपकी हर एक बात अमल हो। हर पल मन हर्षाए जैसे झील में हंसता हुआ कमल हो। हृदय तल से जन्मदिवस पर बारंबार बधाई हो। 
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति मंडल कोषाध्यक्ष राजकुमार पांडे मंडल महामंत्री अनूप जायसवाल मंडल मंत्री आलोक सिंह सुरेंद्र प्रजापति शक्ति केंद्र संयोजक तारे लाल विश्वकर्मा धीरेंद्र प्रताप सिंह राकेश गुप्ता अध्यक्ष युवा मोर्चा आशीष द्विवेदी राजन तिवारी ओमप्रकाश सिंह नवीन दुबे अजय मौर्या शिवकुमार बाबाजी आशीष मौर्य अंगद विश्वकर्मा डॉक्टर चंद्रभान रामनरेश शिवा सतीश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top